ट्रेन की चपेट में आने से गुलदार की मौत, देखें तस्वीरें
Bijnor (बिजनौर) में आज एक बार फिर guldar (गुलदार) की मौत का मामला सामने आया है। बता दें ट्रेन की चपेट में आने से इस गुलदार की मौत हुई है।
Bijnor (बिजनौर) में आज एक बार फिर guldar (गुलदार) की मौत का मामला सामने आया है। बता दें ट्रेन की चपेट में आने से इस गुलदार की मौत हुई है। वहीं अब वन विभाग की टीम ने गुलदार के शव को postmortem (पोस्टमार्टम) के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू की गई है।

याद हो की एक महीने के अंदर तीन गुलदार की मौत हो चुकी हैं। पहले गुलदार को ग्रामीणों ने घेर कर नजीबाबाद क्षेत्र में मार गिराया था। तो वहीं दूसरे गुलदार की मंडावली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई थी।
बता दें ताजा मामले में मारा गया गुलदार झालू क्षेत्र में ट्रैन की चपेट में आ गया था। मिली जानकारी के मुताबिक, गुलदार झालू क्षेत्र के मुकरन्दपुर के जंगलों से होकर रेलवे लाइन से गुजर रही थी वहीं जब सुबह किसान जंगल जा रहे थे। तो उन्हें रेलवे ट्रैक पर गुलदार का शव पड़ा हुआ मिला। जिसके बाद किसानों ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और वन विभाग को दी। Read More
Comments
Post a Comment