मिलिए देवरिया के रोहित से, जिसकी कहानी हजारों लोगों के लिए प्रेरणा बन गई…

प्रतिस्पर्धा की इस दौड़ में हम हमेशा रोजगार की तलाश में इधर से उधर भागते रहते हैं। एक बेहतर स्वास्थ्य और पैसा होने के बावजूद भी हम कभी-कभी अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाते।

प्रतिस्पर्धा की इस दौड़ में हम हमेशा रोजगार की तलाश में इधर से उधर भागते रहते हैं। एक बेहतर स्वास्थ्य और पैसा होने के बावजूद भी हम कभी-कभी अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाते।  जिसके चलते जो हम चाहते है अगर वो न हो तो हम बहुत जल्द निराश होकर हिम्मत भी हार जाते हैं। अगर आपकी भी कुछ ऐसी ही सोच है, अगर आप भी अपनी जिंदगी में हिम्मत हार चुके हैं तो ये ख़बर आपके लिए बेहद जरुरी है। तो चलिए आपको यूपी के देवरिया लिए चलते हैं जहां इस बदलते दौर में एक व्यक्ति ऐसा भी है। जो शारिरिक रुप से दिव्यांग होने के बावजूद भी हजारों लोगों के लिए प्रेरणा बना हुआ है।
Image result for रोहित विश्वकर्मा जन्म से ही दिव्यांग हैजन्म से ही दिव्यांग रोहित के पास हौसले की कोई कमी नहीं है। ये उनके हौंसलों का ही नतीजा है कि उनकी कहानी आज एक मिसाल बन गई है। जो हजारों लोगों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। जन्मजात से दिव्यांग रोहित के दोनों हाथ नहीं है बावजूद इसके वो लगातार बुलंद हौंसलों के साथ हर दिन जिंदगी जीने की जद्दोजहद में लगा हुआ है। अपने हुनर के दम पर वह अपने  क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हुनर भी ऐसा जो अच्छे-अच्छों को मात दे।  Read More

Comments

Popular posts from this blog

रेलवे ने इन पदों के लिए निकाली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

Shoaib Akhtar के बयान पर मोहम्मद यूसुफ ने कहा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’