लोगों को रेलवे का तोफहा, देश में जल्द दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’
केंद्र सरकार ने ‘बुलेट ट्रेन के रूप में देशवासियों को नया तोहफा दिया है। जिसकी बदौलत आप घंटो का सफर मिनटों में कर सकेंगे।
केंद्र सरकार ने ‘बुलेट ट्रेन के रूप में देशवासियों को नया तोहफा दिया है। जिसकी बदौलत आप घंटो का सफर मिनटों में कर सकेंगे। भारतीय रेल ने ‘बुलेट ट्रेन’ को चलाने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। ये ‘बुलेट ट्रेन’ 6 कॉरिडोर को साथ आपके सामने आएगी, साथ ही इसकी DPR आने वाले एक साल में तैयार हो जाएगी। बुलेट ट्रेन साधारण ट्रेन की तुलना में दोगुना तेज रफ्तार से चलेगी। बता दें कि ये हाई स्पीड बुलेट ट्रेन 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। जबकि इसकी तुलना में सेमी हाई स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटे है।

ये बुलेट ट्रेन देश के बड़े महानगरों से होकर गुजरेगी। इस ट्रेन की रूटों में दिल्ली, आगरा, नोएडा, जयपुर, पुणे, लखनऊ, अहमदाबाद, वाराणसी, हैदराबाद और बेंगलुरु भी शामिल है। एक साल के भीतर बुलेट ट्रेन डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट(Detail Project Report) भी तैयार हो जाएगी। Read More
Comments
Post a Comment