महिला प्रदर्शनकारी पर दिए गए बयान को लेकर विपक्ष के निशाने पर दिलीप घोष

West Bengal (पश्चिम बंगाल) के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Dilip Ghosh (दिलीप घोष) अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं।

West Bengal (पश्चिम बंगाल) के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Dilip Ghosh (दिलीप घोष) अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने रैली के दौरान एक महिला प्रदर्शनकारी से हुई बदसलूकी पर कहा था ‘उन्हें अपनी किस्मत का शुक्रगुजार होना चाहिए कि कुछ और नहीं हुआ’। वहीं अब घोष अपने इस बयान को लेकर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं।
बता दें Kolkata (कोलकाता) के गरिया इलाके में गुरुवार को दिलीप घोष की अध्यक्षता में एक रैली निकाली गई थी, लेकिन इसी दौरान एक महिला प्रदर्शनकारी रैली के बीच हाथों में CAA (संशोधित नागरिकता कानून) और NRC के खिलाफ पोस्टर लेकर सामने आ जाती है। प्रदर्शन कर रही महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ भाजपा समर्थकों ने उसकी तख्ती छीन ली और गाली गालौज किया। उन्होंने महिला के साथ धक्का मुक्की के साथ ही जबरजस्ती भी की।
 
आपको बता दें, पत्रकारों से रूबरू होते हुए घोष ने महिला के साथ धक्का मुक्की को सही करार दिया है। उन्होंने कहा, हमारे आदमियों ने जो किया सही किया। उस महिला को अपनी किस्मत का शुक्रगुजार होना चाहिए कि केवल धक्का मुक्की हुई और कुछ नहीं। घोष ने कहा, क्यों प्रदर्शनकारी (CAA) हमेशा हमारी रैली में प्रदर्शन करने चले आते हैं? क्या वे अन्य कार्यक्रमों में नहीं जा सकते? हमने बहुत सहन किया लेकिन अब ऐसी हरकतों को सहन नहीं करेंगे।   Read More

Comments

Popular posts from this blog

विश्व कप 2019: पाकिस्तानी फैन के इस ट्विट का अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने किया सपोर्ट

अपने बेटे को सीएम बनता देख शिबू सोरेन ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा…

अगले दो दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम, दिल्ली में रेड अलर्ट जारी