बैंक हड़ताल का रेवाड़ी में भी असर, आक्रोशित दिखे कर्मचारी

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा आम बजट संसद में पेश होने वाला है इससे ठीक पहले यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मचारी दो दिन हड़ताल पर चले गये हैं।

1 फरवरी को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा आम बजट संसद में पेश होने वाला है। लेकिन इससे ठीक पहले यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार से बैंक कर्मचारी दो दिन हड़ताल पर चले गये हैं। बता दें, 2 फरवरी को रविवार होने के चलते अब 3 फरवरी को ही सभी बैंक खुलेंगे। 9 ट्रेड यूनियन के आह्वान पर बुलाई गई इस दो दिवसीय हड़ताल का असर रेवाड़ी में भी देखने को मिला रहा है।
आज बैंक कर्मियों की हड़ताल रहेगी जारी, बैंकिंग सेवाओं पर खासा असर-AB STAR NEWS
यहां बैंक कर्मी सुबह दस बजे से कानोड़ गेट पर इकट्ठा हुए और प्रदर्शन करते हुए मोदी सरकार और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वेतन वृद्धि संबंधी अपनी कई मांगों को लेकर हड़ताल पर गए कर्मचारीयों ने चेतावनी भी दी है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई, तो वो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। वहीं हड़ताल पर गए बैंक कर्मियों के कारण ग्राहको को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  Read More

Comments

Popular posts from this blog

विश्व कप 2019: पाकिस्तानी फैन के इस ट्विट का अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने किया सपोर्ट

अपने बेटे को सीएम बनता देख शिबू सोरेन ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा…

अगले दो दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम, दिल्ली में रेड अलर्ट जारी