देखिए क्या हुआ, जब एक 3 महीने की बेटी ने दी अपने शहीद पिता को मुखाग्नि
3 महीने की बेटी ने दी अपने शहीद पिता को मुखाग्नि
माता-पिता चाहे अमीर हो या फिर गरीब, अपने बच्चों के पालन पोषण में थोडी भी कसर नहीं छोड़ते। बच्चों को जिस भी चीज की जरूरत होती है वो उसे कहने से पहले ही लाकर दे देते हैं। कहते हैं माता-पिता हर दुख झेल सकते हैं, हर मुश्किल का सामना कर सकते हैं। लेकिन जिस चीज का वो कभी सामना नहीं करना चाहते वो है अपनी बच्चों की चिता को आग देना। कहते है जिस भी माँ-बाप को जीते-जी अपनी औलाद को मुखाग्नि देनी पड़ती है, वो इस दुनिया के सबसे बदनसीब माता-पिता होते हैं।
लेकिन जरा सोचिए अगर आपको सुनना पड़े कि किसी तीन महीने की बच्ची ने अपने पिता को मुखाग्नि दी है तो आपको कैसा लगेगा। याकिन मानिए आपकी रूह कांप जाएगी। कुछ ऐसी ही रूह कंपाने वाली खबर गुरुदासपुर से सामने आई है। यहां के निवासी शहीद रणजीत सिंह जम्मू-कश्मीर कुपवाड़ा जिले के उरी सेक्टर में तैनात थे। लेकिन हाल ही में आए बर्फीले तूफान ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया वहीं इसी हादसे में वो शहीद हो गए। Read More
Comments
Post a Comment