यूपी के फर्रुखाबाद में 11 घंटे तक 23 मासूमों की जिंदगी से खेलता रहा हथियारबंद सिरफिरा

यूपी के फर्रुखाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। मामला भी ऐसा जिसने शासन से लेकर प्रशासन तक सबको हिला कर रख दिया।

फर्रुखाबाद, यूपी :  यूपी के फर्रुखाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। मामला भी ऐसा जिसने शासन से लेकर प्रशासन तक सबको हिला कर रख दिया। बीती रात यूपी पुलिस ने एक ऐसे ऑपरेशन को अंजाम दिया जिसमें जरा सी भी चुक 23 बच्चों की जान ले सकती थीं। जहां एक सिरफिरा बीती रात 23 मासूम बच्चों की जिंदगी से 11 घंटे तक खेलता रहा। इस दौरान जो भी उसके सामने आया उसने उन पर भी गोलियां बरसानी शुरु कर दी।
मौके पर मौजूद पुलिस और गांव के लोग
बच्चों को बंधक बनाए जाने की सूचना के बाद पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस जब कार्रवाई करने के लिए आगे बड़ी तो हथियारबंद सिरफिरे ने घर से अंदर से हथगोले फेंकना शुरु कर दिया। लेकिन उसका ये खेल ज्यादा देर तक नहीं चल पाया। फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद स्थित कठरिया गांव में बच्चों को बंधक बनाने वाले सुभाष बाथम को पुलिस और एटीएस की टीम ने देर रात मार गिराया। जिसके बाद सभी बच्चों को उसके घर से सुरक्षित निकाल लिया गया।   Read More

Comments

Popular posts from this blog

Weather Update: कंपकपाती नज़र आई दिल्ली-NCR

विश्व कप 2019: पाकिस्तानी फैन के इस ट्विट का अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने किया सपोर्ट