Goa sunburn festival: दो पर्यटकों की अचानक हुई मौत, ये वजह आई सामने
सनबर्न फेस्टिवल गोवा में होने वाला एशिया का 10वें नंबर का सबसे बड़ाफेस्टिवल है। इस फेस्टिवल का लोग हर साल इंतजार करते है।
Goa sunburn festival में आंध्र प्रदेश से आए दो पर्यटकों की मौत की खबर सामने आई है। दरअसल बीते दिन शुक्रवार को शाम केसमय आंध्र प्रदेश के दो पर्यटकों की मौत उत्तरी गोवा में वागाटोर बीच के समुद्री तट पर हो गई। बता दें कि ये पर्यटक गोवा में आयोजित हुए सनबर्न फेस्टिवल के लिए आए हुए थे।
उत्तर गोवा पुलिस ने बताया कि वे लोग sunburn festival में प्रवेश करने की प्रतीक्षा कर रहे थे जिस दौरान असहज महसूस करने को लेकर शिकायत करने के बाद वे चंद मिनटों में बेहोश हो गये। जिसके बाद उन्हें मापुसा शहर के राजकीय अज़िलो अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हें डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। उसकी मौत के पीछे का कारण ड्रग ओवरडोज बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि उनकी मौत ड्रग ओवरडोज, हार्ट अटैक या अन्य किस कारण से हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक गोवा पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। Read More
Comments
Post a Comment