यूपी में CAA का विरोध कर रहे लोगों के मरने का आंकड़ा बढ़ा, भारी संख्या में पुलिसकर्मी घायल

उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन के उग्र होता देख अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। हिंसक विरोध प्रदर्शन में कई लोगों की मौत की खबर भी है।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूरे देश में घमासान मचा हुआ है। यूपी में लखनऊ से शुरू हुई हिंसा रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। हिंसा को देखते हुए प्रदेश में 31 जनवरी तक धारा 144 लगा दी गई और कई जिलों में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई। लेकिन बावजूद इसके उपद्रवियों द्वार आगजनी और तोड़फोड़ जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
Related image


उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन के उग्र होता देख अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। हिंसक विरोध प्रदर्शन में कई लोगों की मौत की खबर भी है। प्रदेश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है और घायल पुलिसकर्मियों का आंकड़ा 263 पर पहुंच गया है। इनमें 57 पुलिसकर्मी नागरिकता संशोधन के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के दौरान गोली लगने से घायल हुए हैं। वहीं सीएम योगी ने ऐलान किया है कि प्रदर्शन कर रहे उन लोगों को चिह्नित किया जाएगा जो सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उनकी संपत्ति जब्त कर नुकसान की भरपाई की जाएगी।  Read More

Comments

Popular posts from this blog

रेलवे ने इन पदों के लिए निकाली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

Shoaib Akhtar के बयान पर मोहम्मद यूसुफ ने कहा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’