अयोध्या केस: सुन्नी वक्फ बोर्ड ने राजीव धवन को हटाया, फेसबुक पोस्ट कर राजीव ने कही ये बात

सुन्नी वक्फ बोर्ड के इस रवैये को लेकर राजीव धवन ने एजाज मकबूल को एक खत भी लिखा है।

अयोध्या मामले को लेकर सुन्नी वक्फ बोर्ड समेत मुस्लिम पक्ष की तरफ से केस लड़ रहे वकील राजीव धवन को केस से बर्खास्त कर दिया गया है। और इस बात की सूचना खुद राजीव ने फेसबुक पर पोस्ट कर दी है। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि ‘बाबरी केस ऑन रिकॉर्ड वकील जज मकबूल ने मुझे बर्खास्त कर दिया है, ये जमीयत का मुकदमा संभाल रहे हैं।
सुन्नी वक्फ बोर्ड ने राजीव धवन को हटाया
साथ ही उन्होंने कहा कि जमीयत को ये अधिकार जरूर हासिल है कि वो मुझे केस से बर्खास्त कर सकते हैं। लेकिन मुझे बिना आपत्ति के हटाया गया है। अब मेरी कोर्ट में दाखिल की गई पुनर्विचार याचिका में कोई भागीदारी नहीं है। धवन ने आगे लिखा की सबको ये कहा जा रहा है मेरी खराब तबीयत के चलते मुझे केस से बर्खास्त किया गया है, ये सच नहीं है। ये सरासर झूठ है। सुन्नी वक्फ बोर्ड के इस रवैये को लेकर राजीव धवन ने एजाज मकबूल को एक खत भी लिखा है।  Read More

Comments

Popular posts from this blog

रेलवे ने इन पदों के लिए निकाली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

Shoaib Akhtar के बयान पर मोहम्मद यूसुफ ने कहा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’