हैदराबाद की घटना को लेकर लोगों में गुस्सा, यूपी के मुजफ्फरनगर में आरोपियों का पुतला फूंका

सपा के सैकडों कार्यकर्ताओं ने अहिल्या बाई चौक से शिव चौक तक पदयात्रा की और आरोपियों के पुतलों को जलाया गया।

हैदराबाद में महिला डॉक्टर से गैंगरेप के बाद से देशभर में रोष प्रदर्शन किए जा रहे हैं। हर कोई आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहा है। महिला डॉक्टर से हैवानियत के बाद देशभर में उबाल देखा जा रहा है। देशभर में विरोध प्रदर्शन का सिलसिला रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। यूपी के मुजफ्फरनगर में लोगों ने मिलकर आरोपियों के पुतलों को फांसी पर लटकाकर विरोध प्रदर्शन किया।
हैदराबाद की घटना को लेकर लोगों में गुस्सा, यूपी के मुजफ्फरनगर में आरोपियों का पुतला फूंका
मुजफ्फरनगर में सपा नेताओं ने इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश जताया। सपा युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष शमशेर मलिक के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता अहिल्याबाई चौक पर इकट्ठा हुए। सभी ने मिलकर चारों आरोपियों के पुतलों को फांसी पर लटकाया। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने पुतलों को शहर के मुख्य चौराहों पर घुमाय और शिव चौक पर ले जाकर उनमें आग लगा दी। शिव चौक पर लोगों ने आरोपियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन्हें सख्त से सख्त सजा देने की मांग की।  Read More

Comments

Popular posts from this blog

रेलवे ने इन पदों के लिए निकाली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

Shoaib Akhtar के बयान पर मोहम्मद यूसुफ ने कहा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’