दबंगों ने आगे नहीं बढ़ने दी बारात, फिर दुल्हा बना…

फरीदाबाद के भूपानी थाना क्षेत्र के महावतपुर गांव के दबंगों ने एक अनुसूचित जाति की लड़की की शादी के लिए आई बारात को गाँव में घुसने नहीं दिया।

नई दिल्ली: फरीदाबाद के भूपानी थाना क्षेत्र के महावतपुर गांव के दबंगों ने एक अनुसूचित जाति की लड़की की शादी के लिए आई बारात को गाँव में घुसने नहीं दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव के दबंगों ने रास्ते में ट्रैक्टर लगाकर बारात को रोक दिया। दबंगों ने खुले शब्दों में चेतावनी दी कि राजपूतों के गांवों में सिर्फ क्षत्रियों की बारात चढ़ेगी। अन्य जातियों के ना बैंड बजेगा ना बारात चढ़ेगी।
बेटी बचाओ… क्योंकि हमें कानून का खौफ नहीं !
आरोप है कि गांव के चार युवकों ने अनुसूचित जाति के घर आ रही बारात को रास्ते से वापस कर दिया। वहीं इसके बाद किसी तरह से दूल्हे को घर तक लाकर परिजनों ने अपने बेटी की शादी कराई।
Related image
घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। इस घटना से नाराज ग्रामीण रविवार सुबह दर्जनों की संख्या में भूपानी थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया।
वही पुलिस ने आनन फानन में एसी पी महेन्द्र वर्मा ने भूपानी थाना पहुँच कर पूरे मामले को जानकारी लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने व न्यायिक जाँच का आश्वासन दिया। एसीपी महेंद्र वर्मा का कहना है आरोपियों को जल्द करेंगे गिरफ़्तार।  Read More

Comments

Popular posts from this blog

रेलवे ने इन पदों के लिए निकाली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

Shoaib Akhtar के बयान पर मोहम्मद यूसुफ ने कहा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’