प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामी का निधन, पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा..
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा भी शनिवार को स्वामी जी से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।
पेजावर मठ के मुख्य विश्वेश तीर्थ स्वामी का खराब तबीयत के चलते आज निधन हो गया है। उन्हें हाल ही में केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां अधिक खराब स्वास्थ्य के चलते कुछ समय के लिए उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर भी रखा गया था।जिस दौरान उनकी मृत्यु हो गई। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वेश तीर्थ स्वामी की मृत्यु की खबर सुन अपने ट्विटर हैंडल अकाउंट से ट्वीट किया है।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “मैं खुद को धन्य मानता हूं कि मुझे श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी से बहुत चीजें सीखने के कई अवसर मिले। गुरु पूर्णिमा के पावन दिन पर हमारी हालिया मुलाकात भी यादगार मुलाकात रही है। उनका त्रुटिहीन ज्ञान हमेशा बना रहा। उनके अनगिनत अनुयायी के दिलों में वो हमेशा रहेंगे।” पीएम मोदी ने दूसरा ट्वीट करते हुए कहा, “श्री पेजावर मठ के श्री विश्वेश तीर्थ स्वामी जी, उडुपी उन लाखों लोगों के दिलों और दिमाग में रहेगें, जिनके लिए वह हमेशा एक मार्गदर्शक प्रकाश थे।सेवा और आध्यात्मिकता का वो एक पावरहाउस थे, उन्होंने लगातार समाज के लिए अधिक न्यायपूर्ण और दयालु काम किये हैं। ओम शांति” Read More
Comments
Post a Comment