कांग्रेस स्थापना दिवस के दिन ही कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े हत्या

घटना स्थल की आसपास की दुकानों के CCTV भी चैक किये जा रहे है। पता लगते ही बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

एक तरफ जहां कांग्रेस अपने स्थापना दिवस की तैयारियों में जुटी है, तो वहीं बिहार से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शनिवार की सुबह ही कांग्रेस के नेता राकेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर सवार दो बदमाश गोली मारकर वहां से फरार हो गए।इस घटना को तब अंजाम दिया गया जब राकेश यादव अपने घर से जिम जा रहे थे। यह घटना हाजीपुर केसिनेमा रोड के पास हुई है।
कांग्रेस नेता राकेश यादव की कानून-व्यवस्था कम देखकर इस घटना को आज सूबह अंजाम दिया गया। वे अपने घर से सुबह 6 बजेके करीब निकले थे। तभी जिम के निकट ही बाइक पर सवार बदमाशों ने गोलाबारी शुरू कर दी। बदमाशों ने नेता पर 4 गोलियां दागी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना होते ही बदमाश वहां से भाग निकले।  Read More

Comments