यूपी में मनचलों के आतंक से परेशान छात्राओं ने उठाया ये कदम

आगरा में मनचलों का आतंक इतना बढ़ गया है की परेशान छात्राओं ने मनचलों की छेड़छाड़ से तंग आकर अपनी पढ़ाई तक छोड़ दी।

देश में लगातार लड़कियों के खिलाफ अपराधिक वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही है। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन किसी भी तरह की कार्रवाई करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। ताजा मामला आगरा का है जहां मनचलों के हौसले कितने बुलंद हैं इस बात का अंदाजा आप इससे ही लगा सकते हैं कि मनचलों की छेड़खानी से परेशान होकर तीन छात्राएं अपनी पढ़ाई तक छोड़नी पड़ी। ताकि उनके साथ भी हैदराबाद, उन्नाव और दिल्ली जैसी घटना न हो।

फिर दिखा मनचलों का आतंक

देश में लडकियों के खिलाफ अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। उन्नाव, हैदराबाद, दिल्ली और न जाने कितनी जगह मासूम लड़कियों को हैवानों की हैवानियत का शिकार होना पड़ा। आक्रोश इतना था कि पूरा देश सड़कों पर उतर आया था। नये कानून और नियम भी बनाये गए बावजूद इसके आज भी लड़कियों की सुरक्षा सवालों के घेरे में है।
जानिए आखिर किसने 23 मोरों को उतारा मौत के घाट..
यूपी में मनचलों के आतंक से परेशान छात्राओं ने उठाया ये कदम
ताजा मामला आगरा थाना बरहन के अंतर्गत एक गांव का है जहां पर मनचलों का आतंक इतना बढ़ गया है की परेशान छात्राओं ने मनचलों की छेड़छाड़ से तंग आकर अपनी पढ़ाई तक छोड़ दी। आगरा के थाना बरहन में रहने वाली इन तीन बेटियों पर कुछ लड़कों की कई दिनों से बुरी नजर है। आलम ये है कि बेटी घर से निकली नहीं की पहले से घात लगाये दबंग उनसे छेड़छाड़ करते है। जिसके चलते इन लड़कियों को अपनी पढ़ाई तक छोड़नी पड़ती है।
बावजूद इसके अब तक प्रशासन सोया हुआ है। परिजनों की माने तो उन्होंने पुलिस में इसकी  शिकायत भी दर्ज करवाई है लेकिन पुलिस ने खानापूर्ति करने के लिए उन्हें पकड़ तो लिया लेकिन जल्दी इतनी थी कि उन्हें अगल ही दिन बिना कोई कार्रवाई किए छोड़ भी दिया।  Read More

Comments

Popular posts from this blog

रेलवे ने इन पदों के लिए निकाली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

Shoaib Akhtar के बयान पर मोहम्मद यूसुफ ने कहा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’