Bigg Boss 13: इस कंटेस्टेंट का देर रात खत्म हुआ घर का सफर! शो में लगे थे कई इल्जाम..

सलमान ने घरवालों को कहा था कि देर रात घर से बिग बॉस द्वारा बॉटम 3 में आए किसी एक कंटेस्टेंट को बाहर लाया जायेगा।

बिग बॉस के सीजन13 में इस बार दर्शकों को भरपूर ड्राम और सस्पेंस देखने को मिल रहा है। एक बार फिर बीते दिन यानी सोमवार को टेलिकास्ट हुए एपिसोड में सलमान खान ने घरवालों को ये तो बताया था कि बॉटम में 3 कंटेस्टेंट्स हैं। जिनके नाम शेफाली बग्गा, अरहान खान और मधुरिमा तुली हैं। लेकिन इस बात पर सस्पेंस रखा गया था कि कौन सा कंटेस्टेंट घर से बेघर होने वाले है। सलमान ने घरवालों को कहा था कि देर रात घर से बिग बॉस द्वारा बॉटम 3 में आए किसी एक कंटेस्टेंट को बाहर लाया जायेगा। ऐसी स्थिति में दर्शकों के बीच इस बात को लेकर काफी स्सपेंस बना हुआ है कि आखिरकार वो कौन सा कंटेस्टेंट है जो घर से बाहर होगा।
इस बीच अब ये खबरें सामने आ रही है कि अरहान खान घर से बेघर हो चुके है। दरअसल बिग बॉस के एक फैन पेज ‘द खबरी’ ने ट्वीट कर ये दावा किया है कि अरहान खान एविक्ट हो चुके हैं। हालांकि अभी तक इस खबर की कोई पुष्टी नहीं की गई है। बता दें कि अगर ऐसा होता है तो अरहान दूसरी दफा घर से बेघर होंगे।  Read More

Comments

Popular posts from this blog

विश्व कप 2019: पाकिस्तानी फैन के इस ट्विट का अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने किया सपोर्ट

अपने बेटे को सीएम बनता देख शिबू सोरेन ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा…

अगले दो दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम, दिल्ली में रेड अलर्ट जारी