दिल्ली में हुआ दर्दनाक हादसा, गोदाम में आग लगने से हुई 9 लोगों की मौत

जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त गौदाम में कुछ लोग मौजूद थे जो सो रहे थे।

दिल्ली में आग लगने के काफी मामले सामने आ रहे है। ताजा मामला दिल्ली के ही किराड़ी इलाके का है। जहां कपड़ा गोदाम में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई है। सूत्रों के मुताबिक इस हादसे में 3 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि बाकि 6 लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त गौदाम में कुछ लोग मौजूद थे जो सो रहे थे। हादसे की सूचना मिलते हीदमकल की गाड़ी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
दिल्ली में हुआ दर्दनाक हादसा
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि किराड़ी में हुए हादसे में 3 लड़कियों को बचा लिया गया था। बचाई गई लड़कियों में पूजा उम्र 24 और उसकी बेटिया आराध्या उम्र 3 और सौम्या उम्र 10 साल बताई जा रही है। आग से बचने के लिए ये तीनों साथ की इमारत में कूद गए थे।   Read More

Comments

Popular posts from this blog

रेलवे ने इन पदों के लिए निकाली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

Shoaib Akhtar के बयान पर मोहम्मद यूसुफ ने कहा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’