तो क्या JNU पर सुशील मोदी का ये बयान जलते आग में घी डालने के बराबर नहीं !
इसके अलावा बिहार के शिक्षकों में प्रसिध्दि प्राप्त कर चुके और सुपर 30 के संचालक आंनद कुमार ने अपनी भी प्रतिक्रिया दी।
नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में एक ओर जहां JNU में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ विवाद गरमाया हुआ है तो विहार की राजधानी पटना से जलते आग में घी डालने का काम हो रहा है! दरअसल बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि फीस बढ़तोरी इतना बड़ा मुद्दा नहीं है, बल्कि कैम्पस में बीफ पार्टी करने वाले शहरी नक्सली गरीब छात्रों को गुमराह करके अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं।

सुशील मोदी ने लिखा कि “जेएनयू में फीस वृद्धि कोई इतना बड़ा मुद्दा नहीं कि इसके लिए संसद मार्च निकाला जाए. हकीकत यह है कि जो शहरी नक्सली इस कैम्पस में बीफ पार्टी, पब्लिक किसिंग, महिषासुर महिमामंडन, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का मानभंजन और देश के टुकड़े-टुकड़े करने के नारे लगाने जैसी गतिविधियों में लगे हुए हैं वो अब गरीब छात्रों को गुमराह कर राजनीतिक रोटी सेंकना चाहते हैं। Read More
Comments
Post a Comment