पढ़ाई होगी महंगी तो कैसे पढ़ेगा INDIA?
JNU, AIIMS, IIT दिल्ली में जिस तरह सबको मौका दिया जाता है। उसी तरह सबको मौका मिलना चाहिए।
शनिवार को दिल्ली में एक लंबा ‘सिटिजन मार्च’ निकाला गया। जिसमें शामिल होने वाले सिर्फ JNU स्टूडेंट्स ही नहीं बल्कि जामिया, आंबेडकर यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स भी शामिल हुए थे। साथ ही टीचर्स, एक्टिविस्ट, शिक्षाविद भी मार्च का हिस्सा बने। भारी मात्रा में तैनात पुलिस के बीच मार्च शांतिपूर्वक निकाला गया था।

JNU की फीस का मुद्दा अब बहुत सारे इंस्टिट्यूट्स का विवाद बन चुका है। JNU स्टूडेंट्स का साथ देने के लिए मार्च में AIIMS के रेजिडेंस डॉक्टर्स, IIT दिल्ली से भी स्टूडेंट्स पहुंचे। JNU स्टूडेंट्स का साथ देते हुए कई स्टूडेंट्स विंग भी मार्च में शामिल हुए थे। JNU के मुद्दे में HRD की कमिटी की रिपोर्ट सोमवार तक आने की पूरी संभावना है। Read More
Comments
Post a Comment