भारत में एक बार फिर फैला डेंगू का प्रकोप
देश में एक बार फिर से डेंगू ने दस्तक दी है, जिसका जीता जगता उदाहरण हमें यूपी में देखने को मिला।
देश में कुछ दिनों पहले ही देश को डेंगू मुक्त करने की बात की जा रही थी। ऐसा माना जा रहा था कि शायद हमें डेंगू की समस्या का समाधान मिल चुका है। लेकिन देश में एक बार फिर से डेंगू ने दस्तक दी है। जिसका जीता जगता उदाहरण हमें यूपी में देखने को मिला। डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। डेंगू के डंक से शायद ही देश का कोई कोना बच पाया हो। यूपी के रामपूर और मेरठ में डेंगू के प्रकोप के चलते लगभग आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जिसके चलते लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो चुका है।

यूपी के रामपुर में डेंगू का प्रकोप दिन व दिन अब बढ़ता ही जा रहा है। जिसके चलते डेंगू के डंक ने नजाने कितने लोगों को बीमार कर दिया है। सिर्फ बीमार ही नहीं किया ब्लकि इसके चलते आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि रामपूर ज़िले के टाण्डा और केमरी क्षेत्र के रहसेना गांव में डेंगू के डंक का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। रहसैना में डेंगू के प्रकोप के चलते पिछले पांच दिन में महिला समेत चार व्यक्तियों मौत हो गई। वहीं टाण्डा में भी 5 लोगो की मौत हुई है। तो वहीं तहसील स्वार में भी एक दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 12 व्यक्तियों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। गांव में बीमारी को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई इंतजाम भी नहीं किए गए है। जिसके चलते ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति अक्रोश बढ़ता जा रहा है।Read More
Comments
Post a Comment