अयोध्या में गायों को बचाने के लिए “काउ कोट”, नगर निगम जुटा तैयारी में…

अयोध्या में सरकारी गौशाला में गौमाता के अच्छे दिन आने वाले है जिसकी तैयारी में नगर निगम जुट गया है।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा फैसले के बाद श्रीराम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है जिसके कारण अयोध्या में राममंदिर और गोरक्षा उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के एजेंडे में है। वही अयोध्या में सरकारी गौशाला में गौमाता के अच्छे दिन आने वाले है. जिसकी तैयारी में नगर निगम जुट गया है। ठण्ड में शीतलहर के प्रकोप से गायो को बचाने के लिए नगर निगम उनको कोट पहनाने की तैयारी कर रहा है साथ ही गौशाला में अलाव भी जलाए जाएंगे।
यह व्यवस्था दो या तीन चरणों में पूर्ण की जाएगी क्योकि यहाँ सरकारी गौशाला में गायों की संख्या 1200 है जिसमे पहले चरण में उनके बच्चों के लिए 100 कोट तैयार किये जा रहे है। अयोध्या के नगर आयुक्त डॉ. शुक्ला ने बताया, “पहले 100 बच्चों को पहनाया जाएगा।
इसके तुरंत बाद सभी को कोट पहनाया जाएगा. नर और मादा पशुओं के लिए भी अलग-अलग डिजाइन होगी. नर पशुओं के लिए कोट केवल जूट का होगा, क्योंकि उन्हें पहनाने में दिक्कत होती है. मादा के लिए दो लेयर का कोट बनेगा. इसे डॉगी स्टाइल से बांधने की व्यवस्था होगी, ताकि सभी गायें और उनके बच्चे यह कोट पहनकर शीतलहरी से बच सकें.”  Read More

Comments

Popular posts from this blog

रेलवे ने इन पदों के लिए निकाली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

Shoaib Akhtar के बयान पर मोहम्मद यूसुफ ने कहा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’