हो जाइए सावाधान, क्योंकि फेसबुक और गूगल की नजर आप पर है!
फेसबुक ने एमनेस्टी की इस रिपोर्ट पर आपत्ति जाहिर की है। और साथ ही कहा है कि लोगों द्वारा हम पर किए जाने वाले भरोसे की हम कदर करते हैं।
एमनेस्टी ने हाल ही में अपनी एक रिपोर्ट निकाली है। जिसमें की फेसबुक और गूगल की तरफ से रखी जाने वाली नजर पर चिंता जाहिर की गई है। साथ ही ये भी बताया है कि विश्व की 90 प्रतिशत से भी ज्यादा आबादी सर्च इंजन के तौर पर गूगल के प्रयोग करती है। वहीं दुनिया की एक-तिहाई जनसंख्या हर रोज फेसबुक इस्तेमाल करती है। जिसे लेकर इन कंपनियों द्वारा लोगों के मानवाधिकारों को नुकसान पंहुचाने की संभावना भी जताई गई है।

हालांकि फेसबुक ने एमनेस्टी की इस रिपोर्ट पर आपत्ति जाहिर की है। और साथ ही कहा है कि लोगों द्वारा हम पर किए जाने वाले भरोसे की हम कदर करते हैं। ये रिपोर्ट फिजूल है। वहीं गूगल का कहना है कि हमें लोगों कि निजी जानकारी को सुरक्षित रखने की हमारी जिम्मेदारी का बखूबी अहसास है। और हम उसे अच्छी तरह निभा रहे हैं। Read More
Comments
Post a Comment