पश्चिम बंगाल उपचुनाव: बीजेपी प्रत्याशी के साथ जमकर की गई मारपीट, वीडियो वायरल
पश्चिम बंगाल में उपचुनाव के दौरान हिंसा हो रही है। पश्चिम बंगाल में हुए उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
एक तरफ जहां महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए उठापटक चल रही है, वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में उपचुनाव के दौरान हिंसा हो रही है। पश्चिम बंगाल में हुए उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बीजेपी ने मारपीट का आरोप तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगाया है।

आपको बता दें, पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों हुए उपचुनाव के दौरान करीमपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार जय प्रकाश मजूमदार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। मारपीट करने का आरोप बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगाया है। मारपीट का एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि कुछ लोग बीजेपी उम्मीदवार के साथ मारपीट कर रहे हैं और उन्हें खदेड़ते हुए सड़क किनारे झाड़ियों में ले जा रहे हैं। वहीं बीजेपी ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। Read More
Comments
Post a Comment