पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की 102वीं जयंती

आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 102वीं जयंती पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 102वीं जयंती पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद करते हुए कहा कि हमारी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।
पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की 102वीं जयंती
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर समाधि स्थल शक्ति स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोनिया गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को इलाहाबाद में हुआ था। इंदिरा गांधी अलग-अलग अवधि में 15 वर्षों से अधिक समय तक देश की प्रधानमंत्री रहीं और इस लंबे राजनैतिक सफर के कई घटनाक्रम हमेशा के लिए इतिहास में दर्ज हो गए। Read More

Comments

Popular posts from this blog

रेलवे ने इन पदों के लिए निकाली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

Shoaib Akhtar के बयान पर मोहम्मद यूसुफ ने कहा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’