दिल्ली के महरौली में पत्थर दिल पिता ने की पत्नी समेत तीन बच्चों की हत्या, ये है पूरा मामला

दिल्ली के महरौली में पत्थर दिल पिता ने की पत्नी समेत तीन बच्चों की हत्या, ये है पूरा मामला
noida news

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के महरौली में शनिवार की सुबह तीन बच्चें समेत चार लोगों की हत्या से दहशत फैल गई है।

नई दिल्ली: दक्षिण पश्चिम दिल्ली के महरौली में शनिवार की सुबह तीन बच्चें समेत चार लोगों की हत्या से दहशत फैल गई है। मामला तब सामने आया जब पुलिस ने मीडिया को सूचित करते हुए कहा कि एक व्यक्ति ने महरौली में अपने परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी है। डीेएसपी ने बताया कि आरोपी ने  हत्याओं को कबूल किया है।
बता दें कि जांच में पता चला है कि व्यक्ति ने दो महीने, पांच साल और छह साल की उम्र के बच्चों और पत्नी की हत्या को स्वीकार किया है। आरोपी की पहचान उपेंद्र शुक्ला के रूप में हुई है। मामले से परिचित अधिकारियों ने मीडिया कर्मियों को बताया कि आरोपी निजी ट्यूशन देता था और महरौली में अपने परिवार के साथ रहता था।

Comments

Popular posts from this blog

विश्व कप 2019: पाकिस्तानी फैन के इस ट्विट का अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने किया सपोर्ट

अपने बेटे को सीएम बनता देख शिबू सोरेन ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा…

अगले दो दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम, दिल्ली में रेड अलर्ट जारी