Posts

अभिभाषण में राष्ट्रपति कोविंद ने आर्टिकल-370 का हटना बताया ऐतिहासिक

Image
साल के बजट सत्र के शुरू होने से पहले,राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। साल के बजट सत्र के शुरू होने से पहले,राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने अपनी अभिभाषण में J&K से अनुच्छेद-370 हटाना, तीनों सेनाओं का एक प्रमुख CDS की नियुक्ती,  प्रधानमंत्री फसस बीमा योजना, चंद्रयान-2 समेत कई मुद्दों का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति कोविंद ने संयुक्त सत्र को संबोधन किया।   2 फरवरी को शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों को हटाएगी हिंदू सेना अनुच्छेद 370 हटाने से J&K हुआ फायदा अभिभाषण में J&K का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, संसद के दोनों सदनों से बहुमत से संविधान से अनुच्छेद-370 और अनुच्छेद-35 ए को हटाया जाना ऐतिहासिक है, बल्कि इससे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के समान विकास का भी एवं AIIMS, IIT, IIM जैसे उच्च शिक्षा के संस्थाओं की स्थापना का काम भी तेजी से चल रहा है। राष्ट्रपति ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जहां मार्च 2018 तक जम्मू-कश्मीर में लगभग 3,500 घर बनाए गए थे, वहीं दो ...

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का बजट सत्र से पहले अभिभाषण- CAA, अर्थव्यवस्था पर क्या बोले राष्ट्रपति ?

Image
राष्ट्रपित कोविंद ने कहा कि, मुझे प्रसन्नता है कि संसद के दोनों सदनों द्वारा नागरिकता संशोधन कानून बनाकर बापू की इच्छा को सम्मान दिया गया. 21वीं सदी के तीसरे दशक का पहला बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र के शुरू होने से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में राम मंदिर, तीन तलाक, किसानों के लिए सरकार की नीतियां, नए नागरिकता संशोधन कानून, देश में हो रही हिंसा, जम्मू-कश्मीर समेत देश के तमाम मुद्दों का जिक्र करते हुए संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। गुजरात दंगे के दोषियों को SC से बड़ी राहत, सशर्त मिली जमानत नए वर्ष की बधाई देते हुए राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में इस दशक को भारत के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि “‘यह दशक भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.  इस दशक में, हमारी स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होंगे। मेरी सरकार के प्रयासों से पिछले पाँच वर्षों में इस दशक को भारत का दशक और इस सदी को भारत की सदी बनाने की मजबूत नींव रखी जा चुकी है” राष्ट्रपति ने महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपना, नेहरू जी ...

IT कंपनी WIPRO के CEO&MD नीमचवाला ने पद से दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

Image
IT सेक्टर की बड़ी कंपनियों में से एक WIPRO विप्रो के CEO&MD आबिद अली नीमचवाला ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी हैं। IT सेक्टर की बड़ी कंपनियों में से एक WIPRO विप्रो के CEO&MD  आबिद अली नीमचवाला ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी हैं। हालांकि कंपनी को अलगे CEO&MD की नियुक्ति होने तक वह इस पद पर अपनी सेवाएं देते रहेंगे। वहीं, कंपनी के मैनेजमेंट ने नए CEO के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लोगों की खुशी पर लगा ब्रेक, बढ़ सकते हैं Petrol-diesel के दाम न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार विप्रो ने एक बयान जारी कर नीमचवाला के इस्तीफे की जानकारी दी। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, नीमचवाला ने पारिवारिक जिम्मेदारी के चलते यह निर्णय लिया हैं। वहीं, कंपनी के चेयरमैन रिशद प्रेमजी ने कंपनी के बिजनेस को दुनिया भर में फैलाने और मजबूत नेतृत्व के लिए और योगदान के लिए नीमचवाला का आभार प्रकट किया है। वहीं, नीमचवाला ने कहा कि कंपनी में काम करना उनके लिए सम्मान की बात है। साथ ही कहा कि गत 75 वर्षों से कंपनी अपनी समृद्ध विरासत को कायम रखने में सफल रही। जिसका श...

इस्लाम कबूल कर लो! PAK क्रिकेटर दानिश कनेरिया का जवाब- हिंदू ही रहूंगा

Image
पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज दानिश कनेरिया एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दानिश ने एक महिला के इस्लाम कबूल करने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि… पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज दानिश कनेरिया एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दानिश ने एक महिला के इस्लाम कबूल करने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कई लोगों ने मेरे धर्म को बदलने की कोशिश की है, लेकिन मै हिन्दू ही रहुंगा। बता दें कि 39 साल के दानिश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। IND vs NZ – शार्दुल ने कराया मैच टाई, न्यूजीलैंड के… दरअसल, ट्विटर पर #AskDanish सेशन के दौरान आमना गुल नाम की यूजर ने कनेरिया से सवाल पुछते हुए लिखा, “आप इस्लाम कबूल कर लीजिए. इस्लाम सबकुछ है. मैं जानती हूं कि इस्लाम के बिना जीवन कुछ भी नहीं है. आपकी जिंदगी मौत जैसी है. आप इस्लाम कबूल कर लीजिए।” Read More

दिव्यांका त्रिपाठी का दुपट्टा पकड़, क्यों खींच ले गए अमिताभ बच्चन? वीडियो वायरल

Image
सदी के महानायक और बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सदी के महानायक और बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देख पाएंगे कि अमिताभ बच्चन, दिव्यांका त्रिपाठी को उनके दुपट्टे से पकड़कर ले कहीं ले जा रहे हैं। इस वीडियो पर दोनों के फैंस ने खूब रिएक्शन भी दिया। बता दें, इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर खुद दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर किया है। Kangana की फिल्म ‘Thalaivi’ के सेट पर मनाया गया जश्न, देखे… दिव्यांका ने वीडियो शेयर करने के बाद इसपर अपने फैन्स से कैप्शन मांगते हुए लिखा, “आप इसको क्या कैप्शन दोगे? बिग बी के साथ जो #LegendOfBigScreen हैं। मुझे उनसे कुछ अच्छी बातें सीखने को मिलीं।” आपको बता दें कि इस वीडियो को एक घंटे के भीतर 1 लाख 37 हजार बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में आप अमिताभ बच्चन को कहते हुए सुनेंगे कि जो भरोसा करता है उस पर भरोसा करना आपकी जिम्मेदारी है। वीडियो देखने से ही पता चल ...

बैंक हड़ताल का रेवाड़ी में भी असर, आक्रोशित दिखे कर्मचारी

Image
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा आम बजट संसद में पेश होने वाला है इससे ठीक पहले यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मचारी दो दिन हड़ताल पर चले गये हैं। 1 फरवरी को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा आम बजट संसद में पेश होने वाला है। लेकिन इससे ठीक पहले यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार से बैंक कर्मचारी दो दिन हड़ताल पर चले गये हैं। बता दें, 2 फरवरी को रविवार होने के चलते अब 3 फरवरी को ही सभी बैंक खुलेंगे। 9 ट्रेड यूनियन के आह्वान पर बुलाई गई इस दो दिवसीय हड़ताल का असर रेवाड़ी में भी देखने को मिला रहा है। Budget 2020:वित्तमंत्री Nirmala Sitharaman ने संसद में पेश किया Economic survey यहां बैंक कर्मी सुबह दस बजे से कानोड़ गेट पर इकट्ठा हुए और प्रदर्शन करते हुए मोदी सरकार और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वेतन वृद्धि संबंधी अपनी कई मांगों को लेकर हड़ताल पर गए कर्मचारीयों ने चेतावनी भी दी है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई, तो वो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। वहीं हड़ताल पर गए बैंक कर्मियों के कारण ...

रेलवे ने इन पदों के लिए निकाली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

Image
अगर आप रेलवे की तैयारी कर रहे है तो ये खबर अपके लिए हो सकती है। पश्चिम मध्य रेलवे ने ट्रेड अप्रेंटिस के पद के लिए वैकेंसी निकाली है अगर आप रेलवे की तैयारी कर रहे है तो ये खबर अपके लिए हो सकती है। पश्चिम मध्य रेलवे ने ट्रेड अप्रेंटिस के पद के लिए वैकेंसी निकाली है। इच्छुक कैंडिडेट मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट  https://www.mponline.gov.in/    पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। रेलवे ने इसके लिए निर्धारित शुल्क 100 रुपये (पोर्टल फीस मिलाकर) हैं, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को पोर्टल फीस में छूट दी गई है। इच्छुक कैंडिडेट 26 फरवरी तक अप्लाई कर सकते हैं। योग्यता उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या इंस्टिट्यूट से न्यूनतम 50 फीसदी मार्क्स के साथ 10वीं पास होना चाहिए और सम्बन्धित ट्रेड में आई.टी.आई. पास होना चाहिए। अप्लाई करने वाले युवकों की न्यूनतम उम्र 21 जनवरी 2020 को 15 साल जबकि अधिकतम उम्र 24 साल होनी चाहिए । रिजर्व्ड कैटेगरी वाले कैंडिडेट को अधिकतम आयु सीमा में सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी गई है।  Read More