Posts

दिल्ली में कड़ाके की सर्दी ने तोड़ा 118 साल का रिकॉर्ड

Image
आलम ये है कि देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के बाद अब ठंड ने लोगों का जीना दुभर कर दिया है। दिल्ली की सर्दी ने इस बार दिल्ली वालों से कुछ ज्यादा ही दिल लगा लिया है। आलम ये है कि देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के बाद अब ठंड ने लोगों का जीना दुभर कर दिया है। दिसंबर का महीना शुरु होते ही दिल्ली में ठंड का प्रकोप भी देखने को मिला। दिल्ली में इस बार कड़ाके की ठंड ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए है। राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के चलते पारा दिन-व-दिन लुढ़कता जा रहा है। उत्तर भारत में जारी शीतलहर, 30 दिसंबर से शुरु हो सकती कड़ाके की ठंड 2.4 डिग्री पहुंचा पारा उत्तर भारत और राजधानी दिल्ली में इस लुढ़कते पारे ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ाने का काम किया है। राजधानी में 1997 के बाद ये दिसंबर का ऐसा दूसरा महीना है जब इतनी लंबे समय तक ठंड पड़ी है। इस बार दिल्ली में सर्दी का पारा 118 साल के रिकार्ड को तोड़ते हुए 2 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह तापमान 2.4 डिग्री दर्ज किया गया। तो वहीं शुक्रवार को...

Goa sunburn festival: दो पर्यटकों की अचानक हुई मौत, ये वजह आई सामने

Image
सनबर्न फेस्टिवल गोवा में होने वाला एशिया का 10वें नंबर का सबसे बड़ाफेस्टिवल है। इस फेस्टिवल का लोग हर साल इंतजार करते है। Goa sunburn festival में आंध्र प्रदेश से आए दो पर्यटकों की मौत की खबर सामने आई है। दरअसल बीते दिन शुक्रवार को शाम केसमय आंध्र प्रदेश के दो पर्यटकों की मौत उत्तरी गोवा में वागाटोर बीच के समुद्री तट पर हो गई। बता दें कि ये पर्यटक गोवा में आयोजित हुए सनबर्न फेस्टिवल के लिए आए हुए थे। दिल्ली को विदेश के तर्ज पर साफ बनाने की तैयारी… उत्तर गोवा पुलिस ने बताया कि वे लोग sunburn festival में प्रवेश करने की प्रतीक्षा कर रहे थे जिस दौरान असहज महसूस करने को लेकर शिकायत करने के बाद वे चंद मिनटों में बेहोश हो गये। जिसके बाद उन्हें मापुसा शहर के राजकीय अज़िलो अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हें डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। उसकी मौत के पीछे का कारण ड्रग ओवरडोज बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि उनकी मौत ड्रग ओवरडोज, हार्ट अटैक या अन्य किस कारण से हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक गोवा पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।  Read M...

Jofra Archer ने बताया किस बल्लेबाज को गेंदबाजी करना होता है मुश्किल…

Image
लेकिन जोफ्रा आर्चर जैसे खतरनाक गेंदबाज के होने की वजह से इंग्लैंड की टीम में बल्लेबाजी और गेंदबाजी का संतुलन बना रहता है। Jofra Archer दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक है। पिछले कुछ सालों से उनका नाम बहुत तेजी के साथ उभर कर सामने आया है। जसप्रीत बुमराह, रबाडा और जोफ्रा आर्चर दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिने जाते हैं। पिछले कुछ समय से Jofra Archer इंग्लैंड के लिए शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में बड़े-बड़े  बल्लेबाजों  को आउट किया है। कई बार दिग्गज बल्लेबाज इंटरव्यू में कह चुके हैं कि उन्हें जोफ्रा आर्चर की गेंदबाजी का सामना करने में बहुत मुश्किल का सामना करना पड़ता है। PCB ने BCCI पर लगाया ये इल्जाम, कह दी ये बड़ी बात बता दें कि 2019 का वर्ल्ड कप इंग्लैंड की टीम ने अपने नाम किया था। इस वर्ल्ड कप में Jofra Archer शानदार गेंदबाजी की थी और इंग्लैंड को खिताब जीताने में काफी अहम भूमिका निभाई थी। इंग्लैंड टीम वर्तमान समय में बल्लेबाजों की वजह से जानी जाती है क्योंकि उस टीम में एक से बढ़कर एक खतरनाक बल्लेबाज मौजूद है। लेकिन जोफ्रा आर्चर ...

PAK रेल मंत्री को लेकर फिर खड़ा हुआ विवाद, Tik Tok स्टार हरीम ने लगाया ये इल्जाम

Image
वीडियो के वायरल होने के बाद से ही पाक में जोरों-शोरों से #Hareemshah हैशटैग ट्रेंड करने लगा। PAK  के रेल मंत्री शेख रशीद अक्सर भारत के खिलाफ दिये गये अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने ही रहते है। एक बार फिर शेख रशीद का नाम अपनी हरकतों के कारण सुर्खियों में आ गया है। दरअसल पाक के tik tok स्टार हरीम शाह ने बीते दिन यानी गुरुवार को रेल मंत्री शेख रशीद के साथ वीडियो कॉल की एक क्लिप शेयर करते हुए पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद पर इल्जाम लगाया है कि वह उसे आपत्तिजनक वीडियो भेजा करते थे। अमेरिका ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, भारत के खिलाफ F-16 का… इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही पाक में जोरों-शोरों से #Hareemshah हैशटैग ट्रेंड करने लगा। जिसके बाद से ही इस मामले को लेकर पाक में सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है।  Read More

नए साल में अपनाएं ये नए ट्रिक्स, ऐसे करें बैली फेट को कम

Image
अगर आप भी साल 2020 में अपना वजन कम करना चाहते है या फिर अपने पेट की चर्बी को कम करना चाहते है तो आपको कुछ हेल्थ टिप्स को ध्यान में रखना होगा। न्यू ईयर में लोग नई-नई चीजों के साथ साल की शुरूआत करते है। ऐसे में कुछ लोग ऐसे भी होते है जो अपने वजन को कम करने के लिए भी प्रण लेते है। अगर आप भी साल 2020 में अपना वजन कम करना चाहते है या फिर अपने पेट की चर्बी को कम करना चाहते है तो आपको कुछ हेल्थ टिप्स ध्यान में रखना होगा। कई लोग अपने वजन को कम करने के लिए जिम का सहारा भी लेते है लेकिन समय की कमी होने के कारण उसे बीच रास्ते में ही छोड़ देते हैं। अगर आपको अपने पेट और कमर की चर्बी को कम करना है तो डाइट प्लान के साथ आपको अपने लाइफस्टाइल का भी ध्यान रखना पड़ेगा। तो नए साल में वेट लॉस करने के तरीके को जाने यहां इस नए Diet Plan को फॉलो करेंगे तो जल्द हो जाएंगे Slim, जानिए अच्छी नींद ले तो हो सकता है वजन कम अगर आपको अपना मोटापा और वजन को कम करना है तो आपके लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी है। मोटापे और बेली फैट को बर्न करने के लिए कम से कम 7 घंटे की नींद जरूर ले। बता दें कि मोटापा या वजन को कम ...

OnePlus का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन, मार्केट में कब होगा लॉन्च…

Image
कहा जा रहा है कि इसका डिजाइन लगभग Galaxy Fold की तरह ही होगा। इसका मतलब यह है कि इस फोन को अनफोल्ड करने के बाद ये टैबलेट जितना हो जाएगा। OnePlus का फोन अपने अलग फीचर्स के कारण काफी सूर्खियों में रहता है। इसी के चलते OnePlus ने यह ऐलान किया है कि 7 जनवरी को Concept One स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। Los Vegas में 7 जनवरी को होने जा रहे कंप्यूटर इलेक्ट्रॉनिक शो CES 2020 के दौरान OnePlus के इस फोन को पेश किया जाएगा। दरअसल, कंपनी यह खुलासा नहीं कर रही है कि यह स्मार्टफोन कैसा होगा और इसके क्या फीचर्स होंगे। लेकिन लोगों द्वारा पूरी उम्मीद जताई जा रही है कि, OnePlus फोल्डेबल स्मार्टफोन लेकर आ रहा है। चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर OnePlus ने अपने नए स्मार्टफोन का टीजर वीडियो पोस्ट किया है। जिसके ज़रिए यह हिंट मिल रहा है कि Concept One  एक फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा। कहा जा रहा है कि इसका डिजाइन लगभग Galaxy Fold की तरह ही होगा। इसका मतलब यह है कि इस फोन को अनफोल्ड करने के बाद ये टैबलेट जितना हो जाएगा।  Read More

29 दिसंबर को सोरेन के शपथ में कौन होगा शामिल, जानिए यहां…

Image
हेमंत सोरेन ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को शपथ समारोह में आने का निमंत्रण दिया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के  मोहरावादी मैदान  में 29 दिसंबर को शपथ लेगें। हेमंत सोरेन ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को शपथ समारोह में आने का निमंत्रण दिया है। कयास लगाए जा रहे है कि राजद (RJD) पार्टी के लालू प्रसाद यादव समारोह में शामिल होगें। बतादें कि लालू की तबीयत ठीक नहीं है जिसकी वजह से वे समारोह में शामिल नही हो पाएंगे। इस बात की जानकारी तेजस्वी यादव ने दी है। अगर बात करें दूसरे नेताओं की तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने समारोह में आने का न्योता स्वीकार कर लिया है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी आमंत्रित किया है। आपको बतादें कि बीते दिनों हेमंत सोरेन ने दिल्ली जाकर कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। हेमंत सरकार में कैबिनेट गठन करने पर गठबंधन के प्रमुख नेताओं के बीच बै...