राष्ट्रीय गणित दिवस: जाने आज के दिन क्या हुआ था खास..

भारत के कई कॉलेज और विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय गणित दिवस के दिन कई शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

भारत में आज यानी की 22 दिसम्बर का दिन राष्ट्रीय गणित दिवस के रुप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय गणित दिवस देश के महान गणितज्ञ रामानुजन के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। भारत के प्रधानमंत्री रह चुके मनमोहन सिंह ने 26 फरवरी 2012 को मद्रास विश्वविद्यालय में भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्म की 125वीं वर्षगांठ के उद्घाटन समारोह के दौरान 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस के रुप में मनाए जाने का ऐलान किया था। तब से हर साल भारत के कई कॉलेज और विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय गणित दिवस के दिन कई शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बता दें कि 2017 में, आंध्र प्रदेश के चित्तूर में कुप्पम में रामानुजन मठ पार्क की शुरुआत होने से इस दिन की प्रतिष्ठा और ज्यादा बढ़ गई।
राष्ट्रीय गणित दिवस:
गणितज्ञ रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर 1887 को मद्रास से करीब 400 किलोमीटर दूर ईरोड नगर में हुआ था। उनकी बचपन से ही गणित में काफी रुची थी। उनकी गिनती कुछ चुनिंदा महान वैज्ञानिकों में की जाती है, जिन्होंने विश्व में नए ज्ञान को पाने और खोजने की शुरुआत की थी।  Read More

Comments

Popular posts from this blog

Weather Update: कंपकपाती नज़र आई दिल्ली-NCR

विश्व कप 2019: पाकिस्तानी फैन के इस ट्विट का अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने किया सपोर्ट