क्या है CDS की शक्तियां, क्यों पड़ी इस पद की ज़रूरत?
तीनों सैन्य प्रमुखों समेत CDS के पास कोई मिलिट्री कमांड नहीं होगा। अथॉरिटी को तीनों सेनाओं की सारी जानकारियां प्राप्त करना उनकि जिम्मेदारी होगी।
भारतीय सेना के प्रमुख जनरल बिपिन रावत अपने पद से मंगलवार यानी 31 दिसंबर को रिटायर हो गए हैं। दरअसल, 15 अगस्त, 2019 स्वतंत्रता दिवस पर भारत के PM नरेंद्र मोदी ने लाल किले से यह घोषणा की थी किजल्द ही तीनों भारतीय सेनाओं के लिए एक चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की पोस्ट बनाई जाएगी। सरकार की तरफ से सोमवार यानी 30 दिसंबर को इसकी आधिकारिक घोषणा की गई। जिसके चलते देश के पहले CDS बिपिन रावत होंगे।
जल थल और वायु सेनाओंके बीच तालमेल बेहतर बनाने के लिए और बेहतर तरीके से सलाह के तौर पर इस पद का ऐलान किया गया है। तीनों सेनाओं के सबसे वरिष्ठ मिलिट्री कमांडर होने के कारण मौजूदा देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत को बनाने के लिए प्रयास लगाए जा रहे थे। बिपिन रावत 65 साल की उम्र पूरी होने तक इस पद पर रहेंगे, फिलहाल तो वे 62 साल के है। वे Chief of Army Staff के तौर पर अपने 3 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद इस पद से रिटायर हो जाएंगे। Read More
Comments
Post a Comment