CAA PROTEST :मेरठ के एसपी सिटी ने प्रर्दशनकारियों से कहा, पाकिस्तान चले जाओ!
देशभर में CAA को लेकर विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश में भी काफी दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे है।
देशभर में CAA को लेकर विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश में भी काफी दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे है। इन विरोध प्रदर्शनों के दौरान मेरठ के एसपी सिटी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एसपी सिटी मेरठ में प्रदर्शनकारियों को पाकिस्तान जाने की बात कह रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद एसपी सिटी के बयान पर राजनीति शुरु हो गई है। कई राजनीतिक दलों ने मेरठ एसपी के इस बयान की आलोचना की है।

अब इस कड़ी में बसपा सुप्रीमो मायावती का नाम भी जुड़ गया है। मयावती ने ट्वीट कर इस दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में वर्षों से रह रहे मुसलमान भारतीय है ना कि पाकिस्तानी अर्थात् CAA/NRC के विरोध-प्रदर्शन के दौरान खासकर उत्तर प्रदेश के मेरठ SP सिटी द्वारा उनके प्रति साम्प्रदायिक भाषा/टिप्पणी करना अति निन्दनीय व दुर्भाग्यपूर्ण।‘ Read More
Comments
Post a Comment